अलीगढ़, जून 7 -- ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त कर की जल्द समस्या के समाधान की मांग चंडौस, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला शोभा में पिछले करीब पांच वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव की गलियों और रास्तों में लंबे समय से भरे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

जल निकासी की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्थानों पर पानी महीनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और...