पांच वर्षों में 48 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन
नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में वर्ष 2030 तक 48 अरब डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक) के निवेश की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह निवेश ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार पर किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस निवेश में अतिरिक्त 13 अरब डॉलर एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए होंगे। इसके साथ ही 2026-2030 के दौरान भारत में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। इस तरह से वर्ष 2010 से 2030 तक भारत में उसका कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.