नई दिल्ली, फरवरी 15 -- देश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। नेशनल मेडिकल कमीशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच एमबीबीएस की 48,563 सीटें और पोस्टग्रेजुएट यानी PG की 29,080 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसका सीधा असर यह होगा कि अब ज्यादा छात्र भारत में ही मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे और डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में लिखित जवाब के जरिए दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नए नियम और मानक भी लागू किए गए हैं, ताकि सिर्फ सीटें ही न बढ़ें बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता भी बेहतर हो। सरकार का लक्ष्य साफ है। देश में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.