फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के निवासियों के लिए प्रदूषण को लेकर राहत बड़ी खबर है। वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट में फरीदाबाद के एक्यूआई में पांच वर्षों में 28 प्रतिशत सुधार हुआ है। इस संबंध में नगर निगम की तरफ से वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट को सांझा किया है। निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने यह दावा किया है। उनका दावा है कि यह यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। बता दें कि प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद विश्व के टॉप शहरों की सूची में शामिल रहता है। दशहरा के बाद शहर का प्रदूषण स्तर खराब होना शुरू होता है और जनवरी तक प्रदूषण खराब एवं गंभीर श्रेणी के बीच में बना रहता है। कई बार एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया जाता है। फरीदाबाद गैस का चैंबर बन जाता है। नितिन कादियान का दावा है कि नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के प्रदूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.