बेगुसराय, मई 28 -- बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के सलौना स्टेशन रेक प्वाइंट पर गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मक्का लोडिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब पांच वर्षों के बाद एक बार फिर सलौना स्टेशन से मक्का रेक लोडिंग शुरू होने पर किसानों और व्यवसायियों में खुशी का माहौल देखा गया। जानकारी के अनुसार, पहले दिन रेक प्वाइंट से 20 बोगियों में मक्का की लोडिंग की गई। यह भी पढ़ें- पांच वर्षों बाद सलौना स्टेशन से शुरू हुई मक्का रेक लोडिंगव्यापारियों की मांग इस अवसर पर व्यवसायी मनोज चौधरी ने बताया कि सलौना स्टेशन पर खगड़िया साइड से पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पहुंच मार्ग का निर्माण करा दिया जाए तो यहां प्रतिदिन मक्का लोडिंग का कार्य संभव हो सकेगा, जिससे किसान...