रांची, फरवरी 12 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने मैकलुस्कीगंज थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 23 वर्षीय मजदूर उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों को इस घृणित घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन मैकलुस्कीगंज थाना पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.