बस्ती, मार्च 22 -- पैकोलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। पैकोलिया थानाक्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सुशील वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। साक्ष्य संकलन कर मुकदमे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पैकोलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी रोज की तरह शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के पास खेल रही थी। उस वक्त वह घर में भोजन पका रही थी। उनका आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही एक सुशील आसपास सन्नाटा और बेटी को अकेला पाकर उसे अपने साथ लेकर घर से करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.