औरैया, मार्च 2 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना कुदरकोट पुलिस ने पांच वर्षीय बालक से कुकर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कुदरकोट पर दर्ज मुकदमे के आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के सुतयानी मोड़ के पास एक पांच वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान अजय कुमार बाथम निवासी ग्राम सराय चौरी थाना भरथना जिला इटावा के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस टीम ...