पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव फेंका
पूर्णिया, मई 12 -- बायसी, एक संवाददाता। पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित चतरा नहर के समीप पांच वर्षीय बच्चे का शव मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखा। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक बच्चा चतरा निवासी मो. कैसर के पांच वर्षीय पुत्र मो. साकिब उर्फ आहिल था। परिजनों का कहना था कि बच्चा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने डगरूआ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- अयांश हत्याकांड के पांच आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज मृतक के पिता मो. कैसर ने बताया कि शव की पहचान बच्चे के कपड़ों एवं कान के समीप मौजूद मस्से के निशान से की गई। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.