बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता अलग अलग स्थानो पर पांच लोगो ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गिरंवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी 22वर्षीय संतोषी पत्नी रामनरेश ने पति की डाट से नाराज हो कर जहर खा लिया। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी 38वर्षीय सुरजी पत्नी राजेद्र ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 25वर्षीय प्रियंका पत्नी राजू ने पति की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव निवासी 30वर्षीय चद्रपाल पुत्र शिवबदन ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...