काशीपुर, मार्च 1 -- काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र से गुम हुए करीब 88,000 रुपये की कीमत के पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। कोतवाली आईटीआई के कांस्टेबल किशोर गिरी द्वारा गुम हुए मोबाइलों का डेटा सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कर निरंतर निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को कोतवाली परिसर में फोन स्वामियों को बुलाकर उनके मोबाइल सौंपे गए। जिनमें पारस सिंह निवासी बाजपुर मुन्त्याज शाह निवासी कचनाल गुसाई, मुख्तार अली निवासी कचनाल गुसाई, इमरान निवासी गुलड़िया, गुरदित्ता सिंह निवासी कटैय्या थे। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। आईटीआई प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से अन्य गुमशुदा फोन की तलाश भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.