पांच लोगों को बैठाकर दौड़ाई बाइक, सीज
शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। हथौड़ा चौराहे से लोदीपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार होकर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते नजर आए। लापरवाही इतनी अधिक थी कि सिटी पार्क गेट के पास एक बोलेरो वाहन से उनका एक्सीडेंट होते-होते बच गया। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के अनुसार, यूपी27एवाई2452 नंबर की हीरो मोटरसाइकिल पर पांच सवारियां बैठी थीं। बाइक पर बैठे लोग नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। बाइक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। अधिक सवारियां होने के कारण कई बार बाइक असंतुलित होती भी दिखाई दी। टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि मामले में कार्रवाई की गई है। बाइक सीज करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.