कानपुर, जून 2 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव में चार माह पहले एक युवक द्वारा आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। खनपना निवासी फूल सिंह पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि प्रार्थी के बाइस वर्षीय पुत्र मान सिंह का प्रेम प्रसंग गांव की युवती से करीब एक वर्ष से चल रहा था। इसकी जानकारी उसे नही थी। युवती के घर वालों को प्रेम प्रसंग की भनक हो गई। चार माह पहले युवती के पिता , भाई मां उसके घर जबरन घुस कर गाली-गलौज देने लगे और बोले की हम तुम्हें गांव में नहीं रहने देंगे। इसके बाद यह लोग आये दिन घेरकर अपमानित करने लगे। 28 मार्च 2026 की सुबह युवती के परिवार के धीरू, रौनक, हरषु ने बेटे की गाली-गलौज व ...