पांच लोगों के खाते से निकले 21.30 लाख
लखनऊ, जून 20 -- रिजर्व पुलिस लाइन के फॉलोवर समेत पांच के खातों से साइबर जालसाज ने 21.30 लाख रुपये पार कर दिए। विभूतिखंड के विभवखंड-4 निवासी रत्नेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉल कर जालसाज ने निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। जाल में फंसे पीड़ित ने दिए गए खाते में 10,46,700 रुपये निवेश कर दिए। मुनाफा न मिलने पर पीड़ित ने संपर्क किया तो जालसाज ने मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, जानकीपुरम विस्तार के आयुष विहार निवासी हिना चंदानी के खाते से तीन लाख रुपये गायब कर दिए। उधर, महानगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस निवासी अशोक कुमार कश्यप पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी है। उनके खाते से तीन बार में एक लाख रुपये पार कर दिए। कृष्णानगर के प्रेमनगर निवासी पंकज कुमार गुप्ता से ठगों ने 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.