रुडकी, मार्च 5 -- भगवानपुर। पुलिस ने आपस में झगड़ रहे पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने लाकर उनके शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव किशनपुर में कुछ युवकों के आपस में झगड़ने को लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलती ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस में झगड रहे लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने को उग्र होते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों के फैजान, इंतजार, रफी, शेर अली, बाबर निवासी पनियाला थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को हिरासत में लेते हुए शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने इसकी पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...