पांच लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 3 -- लक्सर। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोतवाली के पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह नागर व महेंद्र सिंह लक्सर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत निवासी महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर बताया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.