मधेपुरा, अप्रैल 24 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मकदमपुर वार्ड 3 निवासी चंदन मंडल के घर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भगाने का प्रयास किया। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर उसे पकड़ लिया। बाथरूम की तलाशी लेने पर एक गैलन में पांच लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया यह भी पढ़ें- 34 लीटर शराब बरामद, तस्कर छत से कूदकर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...