मुंगेर, मार्च 6 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के ग्राम खिरोधरपुर के पास चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 5 लीटर देसी शराब के साथ सनी कुमार को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक सनी कुमार, बजरंगी राउत का पुत्र है और नयागांव थाना ईस्ट कॉलोनी का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया तथा आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...