पूर्णिया, जून 4 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सौरा जाबर क्षेत्र से एक बाइक के साथ पांच लीटर देसी शराब जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ दिव्या कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पांच लीटर देसी शराब के साथ बाइक जब्त, आरोपी फरार पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिला...