गोपालगंज, फरवरी 28 -- थावे। थावे पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के मठगौतम गांव निवासी अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...