पांच लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
छपरा, मई 13 -- तरैया । उसरी गांव में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख भाग रहे शराब कारोबारी परमा महतो को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। शराब के नशे में पति-पत्नी की पिटाई, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी तरैया । थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता शोभा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शौरभ श्रीवास्तव को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए बेपर्दा कर अपमानित भी किया। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.