बेगुसराय, मार्च 9 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान मथुरापुर निवासी स्व. घूरन साह के पुत्र बबलू साह को पांच लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...