पांच लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा
विकासनगर, जून 19 -- हरीश कंडारी कोतवाली विकासनगर पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस बुलाकीवाला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बुलाकीवाला स्थित नूर बस्ती से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी नूर बस्ती, बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.