पाकुड़, अप्रैल 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कानिझाड़ा पंचायत अंतर्गत चापतुड़ा गांव में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 2025-26 के बकरा विकास के तहत कुल 05 लाभुकों के बीच 08 बकरी एवं 02 बकरा उपलब्ध कराया गया। कानिझाड़ा पंचायत के मुखिया बेहुला माल पहाड़िया की उपस्थिति में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी महेशपुर डॉ़ मो. कलीमुद्दीन अंसारी ने किया। साथ ही सभी बकरी-बकरा को कृमिनाशक दवा तथा बीमारी से बचाव हेतु एंटीबायोटिक एविल आदि इंजेक्शन भी दिया गया। साथ ही पालन-पोषण का वैज्ञानिक तरीका भी बताया गया ताकि वित्तीय आत्मनिर्भर हो सकें। यह भी पढ़ें- पांच लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.