प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागगराज वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब तक पांच लाख 75 हजार मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। अब जबकि अभियान का पहला चरण पूरा होने जा रहा है तो सभी को नोटिस देने की तैयारी शुरू हो गई है। 26 दिसंबर को आखिरी दिन पूरा होने के बाद नोटिस देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा। जिससे आलेख्य प्रकाशन में सभी का नाम शामिल हो जाए। अब तक 11 लाख से मतदाता ऐसे हैं, जो (एएसडी) अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची में शामिल हैं। अब तक लगभग 10 हजार मतदाताओं को तलाश गया है, लेकिन गति धीमी है। ऐसे में आलेख्य प्रकाशित होने पर मतदाता सूची में बड़ी संख्या की गिरावट आना लगभग तय हो गया है। हालांकि नए मतदाताओं के फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। 12 दिसंबर के बाद से अब तक 11 हजार 733 नए फॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.