पांच लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, सात घंटे जाम
बदायूं, अगस्त 11 -- कछला। सावन के दूसरे सोमवार को भागीरथ घाट पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सोमवार को भोर से ही गंगा घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजने लगे। यहां स्नान करने के बाद भोले भक्त कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यहां करीब सात घंटे तक जाम लगने से भोले भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ लाखों में पहुंची। यहां कछला गंगा घाट से बाहर पेट्रोल पंप तक जाम लग गया। डाक कांवर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को इस जाम में काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी लंबा जाम लगने की वजह से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांच फूल गए। यह भी पढ़ें- शिव भक्ति में डूबी नाथ नगरी, गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक जाम का आलम यह था कि बाइक सवार खेतों से होकर निकले। रविवार की रात को बड़ी संख्या में अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.