सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत करीब पांच लाख मतदाताओं को जारी की गई नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसके तहत संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का आखिरी मौका दिया गया। अब विभाग की ओर से प्राप्त अभिलेखों और जवाबों के आधार पर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। इस दौरान मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अन्य त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को चिन्हित करते हुए संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। बूथ लेवल अधिकारियों ...