पांच लाख लेवी मांगने के आरोप में टीएसपीसी के सदस्य गिरफ्तार
चतरा, जून 1 -- टंडवा निज प्रतिनिधि आम्रपाली में कोयला उत्पादन कर रही एनसीसी कंपनी से पांच लाख लेवी मांगने के आरोप में इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने आरोपी राजेन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी लावालौंग का निवासी है जिसे चतरा सदर से गिरफ्तार किया गया। यह कांड 26-26 में दर्ज था। बताया गया कि आरोपी के द्वारा मोबाइल पर टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग कर रहा था। दूसरी ओर दूसरे मामले में चोरी के आरोप में पुलिस ने विक्की सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.