बलरामपुर, जुलाई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (मुख्यमंत्री युवा) योजना के तहत जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देना तथा प्रदेश में नए रोजगार के अवसर सृजित करना है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह योजना युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पात्र युवा समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण की हो। यह ...