बागपत, मार्च 27 -- बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू हो जाएगा। शासन से अभियान को सफल बनाने के लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट को सभी विद्यालयों में आवंटित किया जाएगा। जो बजट जारी होगा उसके माध्यम से विद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। अभियान के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों की शैक्षणित स्तर की जानकारी जुटाएंगे। इस पूरे अभियान को सफल बनान के लिए शासन से पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट को जिले के दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 531 परिषदीय विद्यालयों को आवंटित किया जाएगा। बजट के माध्यम से विद्यालयों स्तर ...