गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मानेसर जोन की साइबर सेल ने गुम हुए 28 फोन की तलाश करते हुए असल मालिकों को सोमवार को सौंप दिए। इन फोन की बाजार में कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। साईबर सेल मानेसर को पुलिस टीम ने सेंट्रल-इक्विपमेंट-आइडेंटिटी-रजिस्टर (सीईआर) पोर्टल की सहायता से फरवरी में आमजन के गुम हुए मोबाईल फोन के संबंध में मिली शिकायतों पर की कार्यवाही की गई। पुलिस उपायुक्त मानेसर दीपक ने बताया कि जब किसी व्यक्ति का फोन गुम हो जाता है तो उसे न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि उसे मानसिक रूप से भी बहुत परेशानी होती है। इन सभी को मध्यनजर रखते हुए लोगों के गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.