प्रयागराज, मार्च 23 -- जमीन की पैमाइश और कब्जा मुक्त कराने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लेखपाल सुशील शुक्ला को निलंबित कर दिया। सोमवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने यह शिकायत आई। उन्होंने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को लेखपाल के निलंबन का आदेश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में हटवा निवासी अबु हुजैफा ने लेखपाल सुशील शुक्ला पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन थी। जिस पर चारदीवारी बनवा ली थी। लेखपाल ने बाउंड्रीवॉल तुड़वा दी और जमीन पर कब्जा कराया। जब अबु हुफैजा ने लेखपाल को सही जानकारी दी तो उन्होंने जमीन की पैमाइश कराने और कब्जा खाली कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए। बाद में रुपये भी वापस नहीं किए। इस आरोप पर डीएम ने कार्रवाई की।सम्पूर्ण समाधान दिवस पर त...