पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर विवाहिता को विदाई के समय से परेशान किया जाने लगा। शादी के बाद विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर बरेली निवासी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी समर फातिमा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 16 अगस्त 2023 को उसकी शादी बरेली जिले के कोतवाली बहेड़ी क्षेत्र के मोहम्मद मदारनगर निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र आफताब अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान विदाई के समय से ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रूपये और कार की मांग करना शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर विदाई नहीं की और मौके पर ही उसके पति ने तलाक दे दिया। तलाक के कुछ समय बाद दानिश ने उससे संपर्क कर प्रेमजाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.