सीतामढ़ी, जून 13 -- पिपराही।इन्द्रवा खूर्द गांव के दीपक कुमार सिंह ने पांच लाख रुपया रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करायी है। जिसमें कहा गया है कि बागमती नदी के बंदोबस्त इन्द्रवा बालू घाट पर मेरा छोटा भाई सन्नी कुमार ट्रैक्टर लेकर चालान के लिए गया।तो बालू घाट पर तैनात डाटा ऑपरेटर ने इसके एवज में पांच लाख रूपए की मांग की गई। रंगदारी की राशि नही देने पर ट्रैक्टर को कांटा पर रोके रखा।डाटा ऑपरेटर के फोन करने पर उसका भाई तथा अन्य लोग हथियार के साथ बालू घाट पर आ गया।सभी ने मारपीट कर सोने का चैन तथा हनुमानी छीन लिया।सभी घटनाक्रम बालू घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड है। इस मामला में परदेशिया गांव के छोटू कुमार तथा राहुल कुमार को नामजद बनाया गया है।थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि केस दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्दुस्त...