बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी (पशु अस्पताल) मोहल्ला निवासी माता बदल प्रजापति ने बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये मांगने व जान से मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 नवंबर को समधी चुनकूराम, उसका लड़का सुभाष, साला राजू व दो अन्य लोग यहां उनके घर आए। गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। धमकाया कि रुपये न मिले तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। ससुरालीजनों से पूरा परिवार भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.