गोंडा, मार्च 17 -- वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के चंदापुर के पूरेसीर निवासी विवाहिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर मारपीट कर भगा देने का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जांच कर रही है। क्षेत्र के चंदापुर के पूरेसीर की रिंकी विश्वकर्मा के अनुसार उसका विवाह 28 नवंबर 2024 को अनुपम शर्मा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उससे मेडिकल स्टोर खोलने के लिए पांच लाख रुपयों की अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति अनुपम शर्मा, जेठ सूरज शर्मा, ससुर रामकरन शर्मा व सास उर्मिला देवी ने अभद्रता करके उसके जेवरात छीनते हुए उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.