बाराबंकी, अप्रैल 8 -- हैदरगढ़(बाराबंकी)। दहेज में पांच लाख नकदी व कार नहीं मिलने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीटकर घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता की फरियाद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय कस्बा के बृम्हनान वार्ड निवासिनी रचना सिंह ने सीओ समीर सिंह से मिलकर तहरीर दी। बताया कि डेढ़ वर्ष पहले 10 जुलाई वर्ष 2024 में उसका विवाह जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी अमरेन्द्र सिंह से हुआ। बताया कि विवाह के पश्चात विदा होने के बाद ही पति व ससुर आदि ससुराल वालों ने पांच लाख रुपए नगदी एवं कार की मांग की। पिता ने असमर्थता जताई तो उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। बीते वर्ष 4 मई 2025 को उसके पति अमरेन्द्र, ससुर हरगोविंद, देवर दुर्गेश सिंह, ननद व सास ने उसे बुरी तरह पीटा। मायके वालों को सूचना मिलने पर पिता ने ससुरालियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.