पांच लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता को निकाला
दरभंगा, मई 24 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के पिठरिया कला वार्ड संख्या एक निवासी पप्पू कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी ने स्थानीय थाने में दहेज उत्पीड़न से संबंधित एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में प्रियंका ने कहा है कि 23 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी पिठरिया कला निवासी पवन मंडल के पुत्र पप्पू कुमार से हुई थी। उसके माता-पिता ने शादी के उपहार स्वरूप पांच लाख रुपए कैश, छह भर सोना, एक बाइक आदि दी थी। शादी के एक वर्ष बाद ससुराल वालों ने व्यवसाय करने के लिए माता-पिता से पांच लाख रुपए मांगकर लाने के लिए प्रियंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से उसने जब इनकार कर दिया तो उसे ससुराल वाले की ओर से उसे बेहद प्रताड़ित किया जाने लगा।प्रियंका का आरोप है उसके ससुर शराब पीकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी किया करते थे। दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.