पांच लाख तक कैशलेस चिकित्सा आदेश पर खुशी
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- पनियरा। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों के लिए भी 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा कैशलेस आदेश जारी करने पर प्रदेश के लाखों माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों हर्ष व्याप्त है। ये बातें माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उमेश द्विवेदी गुट के प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ महीनों पहले प्रदेश के लाखों राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाचार्यो के लिए उक्त योजना लागू की थी। तब माध्यमिक वित्त विहीन प्रधानाचार्य व शिक्षक वंचित रह गए थे। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से वित्त विहीन शिक्षकों को भी इससे आच्छादित करने की मांग की थी, जिसे शिक्षक दिवस के पांच दिन पूर्व ही पूरा कर वित्त विहीन शिक्षकों को तोहफा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.