पांच लाख तक कैशलेस इलाज की मांग
गौरीगंज, जुलाई 19 -- अमेठी, संवाददाता। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन ने रविवार को बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंटरमीडिएट तक के निजी/वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों सहित अन्य कर्मियों के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था की गई है। लेकिन निजी वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षक और कर्मचारी इस योजना से वंचित हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के शिक्षा को जारी रखा। ऐसे में उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- शिक्षकों से लेकर शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया तक सबको रिझाया
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.