चतरा, सितम्बर 29 -- चतरा, संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपूर मोड के समीप से पुलिस ने सोमवार की देर शाम 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव निवासी निराला कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल, आइफोन, चांदी की चेन और नकदी भी जप्त किया है। बरामद ब्राउन शुगर का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुल्य पांच लाख रूप्ये बताया जा रहा है।

पुलिस कार्यवाई एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सलीमपुर मोड़ के समीप सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चतरा की ओर से आ रहे अपाची सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पेक्सा गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर उसे खदेड़कर पकड़...