देवरिया, मार्च 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के विकास पर भ्रष्टाचार का रंग चढ़ गया है। भ्रष्टाचार के आरोपों और लोकायुक्त के जांच के बाद भी नपा प्रशासन के रवैये में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। विकास कार्यों में मानकों का उलंघन हो रहा है। परिणाम है कि आजाद नगर दक्षिणी में निर्माणाधीन पिंक छत सटरिंग खोलते ही गिर गई।नगर में कई स्थानों पर सड़क, नाली और भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य मे गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। आजाद नगर दक्षिणी में लगभग पांच लाख की लागत से महिलाओं के लिए चार सीट और यूरिनल वाले पिंक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य मे मानकों का घोर उलंघन हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम हुआ कि सटरिंग खुलते ही छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। आनन-...