पांच लाख के इनामी माओवादी राजु भुइयां के घर चिपकाया गया इश्तेहार
लातेहार, सितम्बर 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर व हार्डकोर नक्सली राजू भुइयां के घर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपका कर तामिला कराया।
राजू भुइयां की जानकारी राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाही कला गांव निवासी स्व. छोटेलाल भुइयां का पुत्र है। उसके खिलाफ लातेहार थाना कांड संख्या 38/22, 19 फरवरी 2022 सहित कई मामले दर्ज हैं। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार थाना के एसआई राजा दिलावर पुलिस बल के साथ लावाही कला गांव पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर ग्रामीणों को राजू भुइयां की फरारी तथा उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी दी। इसके बाद उसके घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने उसकी मां ललिता कुंवर और पत्नी अनिता देवी को न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.