जौनपुर, अप्रैल 19 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात को पुलिस और एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को 51 ग्राम हेरोइन और बाइक, लगभग 12 हजार रुपये नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन की कीमत पांच लाख 10 हजार रुपये बताई गई। एसओजी के एसआई सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रहा है। वह जौनपुर में हेरोइन (नशीला पदार्थ)बेचने के लिए लेकर आ रहा है। सूचना पर थानाप्रभारी सृष्टि जैन व सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। वहां पर थोड़ी देर में एक बाइक सवार पहुंचा। यह भी पढ़ें- 51 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार पुलिस की टीम ने उसे घेरेबंदी करके रोक लिया। उसने पुलिस टीम को अपने पास रखा 51 ग्राम हीरोइन सौप दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश ...