पांच लाख की शराब जब्त, पिता-पुत्र फरार
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के सोन्धो बासदेव गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 311 लीटर शराब जब्त की है। शराब की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के आने की भनक लगते ही प्रमोद राय एवं दीपक कुमार कार लेकर भाग गए। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खेत में कार से शराब की खेप उतारी जा रही है, जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.