कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज में दबंगों ने मकान में रहने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही परिवार समेत हत्या कर शव को नाले में फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दो आरोपितों को जेल भेजा है। हीरामनपुरवा निवासी अरमान उल्ला के अनुसार पड़ोस में रहने वाले इरफान और रेहान मकान खाली करने का दबाव बनाते थे। शनिवार रात को इरफान, रेहान, काशिम और उसकी पत्नी हूर बानो घर पहुंचे। आरोपितों ने घर में रहने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपितों से डर पर उन्होंने पांच हजार रुपये दे दिए। इस बीच आरोपित रेहान ने चाकू दिखाते हुए कहा कि शेष रकम 10 दिन में नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या कर शव को नाले में फेंकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.