उरई, जून 25 -- कोंच। संवाददाता कोंच क्षेत्र में नकली ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक के बड़े कारोबार का भांडा बुधवार को फूट था। वरूण बेवरेज कंपनी की टीम की सतर्कता से पांच लाख रुपए कीमत की नकली कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है, जिसे बिक्री के लिए उतारा जा रहा था। पुलिस ने नकली कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक को जब्त कर गुरुवार कंपनी के लीगल एडवाइजर और अधिकारियों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कोल्ड ड्रिंक को सील कर दिया। मामले में अधिकृत प्रतिनिधि जयदीप सिंह कोचर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर जब्त की 40 किलो चाय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...