बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। पांच लाख रुपये कीमत की एक किलो 10 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर संस्कार स्कूल से आगे सड़क किनारे कच्ची चकरोड के मोड़ के पास से प्रशांत गुप्ता पुत्र कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला पंजाब वार्ड नंबर 13 दातागंज तथा हर्षित गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ा परा कस्बा दातागंज को एक किलो 10 ग्रामअफीम सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.