पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 31 -- रामनगर (वाराणसी)। ढुंढिराज पुलिया के समीप हाइवे पर रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ट्रक से पांच लाख रुपये की 422 पेटी (कुल 5216 शीशी) शराब बरामद की। इंस्पेक्टर रामनगर संजय मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कैनाला (गिन्नौर) निवासी विनोद, पानीपत के बिल्ली कॉलोनी विजय नगर (सदर) निवासी सोमवीर जोगी, गाजियाबाद के शक्तिखंड- 2 (इंद्रपुरम) निवासी मिथुन बंसल हैं। इनमें से एक आरोपी कार से था। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों जब्त कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.