बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी, संवाददाता। जमीन के बैनामे में स्टॉम्प चोरी के मामले में क्रेता को नोटिस जारी कर बकाया अदा करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस का न तो जवाब दिया गया और न ही निर्धारित समय में बकाए की अदायगी की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने उक्त क्रेता की जमीन की कुर्की करते हुए लाल झंडियां लगा दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम गदिया में आजमगढ़ जिले के विजय बहादुर पुत्र संतोषी राम ने कृषि योग्य भूमि क्रय थी। विक्रेता से बैनामा कराने के दौरान क्रेता ने पांच लाख 11 हजार 160 रुपये स्टॉम्प कम लगाए, जो राजस्व चोरी की श्रेणी में आता है। यह भी पढ़ें- पांच लाख का स्टाम्प शुल्क न जमा करने पर जमीन कुर्क क्रेता को स्टॉम्प बकाया अदा क...